Skip to main content

Posts

Featured

एक ब्रा ही तो है! /A bra is only then

 " ब्रा ही तो है यार" जिसे देख तुमने उठाई शर्म की दीवार ,  एक लड़की के चरित्र को बताया दागदार ,  ये तो बस एक साधारण सी ब्रा है दोस्त ,  सब पर मत थोपो अपने खोखले संस्कार ! जिसके नाम से टपकाते हो लार ,  वो तो है नारी का एक श्रृंगार ,  ब्रा को इज्ज़त से मत जोडो  ये बस एक वस्त्र है मेरे यार ! अगर तुम कपड़े के एक टुकड़े को  बताते हो हवस का ज़िम्मेदार ,  तो दोस्त तुम दिमाग से हो बीमार ,  ब्रा हर महिला पहनती है ,  ऊँचे रखो तुम अपने विचार ! मर्द की बनियान दिखे तो वाह वाह ,  औरत की ब्रा दिखे तो धिक्कार ,  सोचती हूँ ऐसी सोच वालों को  निकालकर मारूं जूते चार ! माँ पहनती है , बहन पहनती है  इसे पहनता है पूरा संसार ,  पर कुछ गंवारों ने ब्रा को बना लिया  कीचड़ उछालने का हथियार ! औरत की छाती निहारने वाले होते  हैं बेइज्ज़ती के असली हक़दार ,  तुम खुद भी ब्रा लाकर दे सकते हो  जो करते हो तुम उनसे प्यार ! किसी के पहनावे पर टोकने का  किसी को भी नहीं है अधिकार ,  ब्रा को लेकर ताना मत कसो  ना करो ...

Latest Posts

महिला वीरांगना फूलनदेवी की शहादत दिवस पर नमन

लहू-लुहान रोटी

इंसान की फुटबॉल जैसी जिन्दगी है!

हाँ मुझे चरित्रहीन औरतें पसन्द हैं!!!

Happy Father's Day 2020....special day for special person our Dad

What is media?