एक ब्रा ही तो है! /A bra is only then
"ब्रा ही तो है यार"
जिसे देख तुमने उठाई शर्म की दीवार ,
एक लड़की के चरित्र को बताया दागदार ,
ये तो बस एक साधारण सी ब्रा है दोस्त ,
सब पर मत थोपो अपने खोखले संस्कार !
जिसके नाम से टपकाते हो लार ,
वो तो है नारी का एक श्रृंगार ,
ब्रा को इज्ज़त से मत जोडो
ये बस एक वस्त्र है मेरे यार !
अगर तुम कपड़े के एक टुकड़े को
बताते हो हवस का ज़िम्मेदार ,
तो दोस्त तुम दिमाग से हो बीमार ,
ब्रा हर महिला पहनती है ,
ऊँचे रखो तुम अपने विचार !
मर्द की बनियान दिखे तो वाह वाह ,
औरत की ब्रा दिखे तो धिक्कार ,
सोचती हूँ ऐसी सोच वालों को
निकालकर मारूं जूते चार !
माँ पहनती है , बहन पहनती है
इसे पहनता है पूरा संसार ,
पर कुछ गंवारों ने ब्रा को बना लिया
कीचड़ उछालने का हथियार !
औरत की छाती निहारने वाले होते
हैं बेइज्ज़ती के असली हक़दार ,
तुम खुद भी ब्रा लाकर दे सकते हो
जो करते हो तुम उनसे प्यार !
किसी के पहनावे पर टोकने का
किसी को भी नहीं है अधिकार ,
ब्रा को लेकर ताना मत कसो
ना करो किसी औरत को शर्मसार !
आज किसी की ब्रा को देखकर
तुम करते हो गंदे शब्दों की बौछार ,
कल तुम्हारी बहन बेटी पर उंगली उठेगी
तो तुम्हें कैसा महसूस होगा बरखुरदार ?
अभी से तुम हो जाओ ख़बरदार ,
अपने आपको मौका दो एक बार ,
ब्रा को देखो बस एक कपड़े की तरह
Respect woman's 🙏🙏🙏
साभार सोसियल मीडिया
शालिनी आनन्द
English translation:-
"Bra itself is so man"
You call it a wall of shame,
Told the character of a girl. stained,
This is just an ordinary bra, dude,
Don't impose on all. its hollow rite!
The name of which is dripping saliva,
Is this woman 's make-up,
Do not add id to the bra
This is just a piece of fabric, my dear!
If you were to remove a piece of cloth,
You are responsible for lust,
So friend you're out of mind. ill,
Bra every woman wears,
Keep your thoughts high!
Wow man's vest look there,
Damn if the woman's bra was visible,
Thinking of the people
Take out some shoes!
Mother wears, sister wears
That wears all the world,
At few horsemen ruin the bra into
A weapon to throw mud.
Woman's bosom would have noticed
Are those worthy of dishonour,
You can also give yourself a bra.
Love those who you do!
To be worn
No one has rights to,
Don't taunt take on bra
Don't you shame a woman!
Seeing someone's bra today
You do is shower of dirty words,
Tomorrow u will rise finger on your sister daughter
How would you feel?
You can go now,
Give yourself a chance once,
Look at the bra just like a clothes
Respect woman's...🙏
Shalini Anand

Change think about it
ReplyDelete